रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने एनआईसी आम नागरिकों के लिए एम परिवहन एप का नया वर्जन केरल, उड़ीसा के साथ छत्तीसगढ़ के लिए लागू किया गया है. इसके संबंध में ट्रैफिक प्रहरी पोस्टर बनाकर रायपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए जारी किया गया।
इस मौके पर शहर के ट्रैफिक एएसपी,डीएसपी मौजूद रहे। इस एप के अंतर्गत अब कोई भी आम नागरिक ऐसे वाहन चालकों का जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, दो पहिया में तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, आम सडक़ एवं नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों का फोटो/वीडियो बनाकर एम परिवहन एप के सिटिजन सेन्टिनल (ट्रैफिक पहरी) बनकर ट्राफिक उल्लंघन का रिपोर्ट कर सकते है। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन चालक का ई चालान बनाकर मोबाईल नंबर या पते पर भेज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान भेजने वाले नागरिकों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।