रायपुर
हाईवे पर बस स्टैण्ड...
10-Dec-2024 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। एसएसपी,एएसपी की बार बार की चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी बस ड्राइवर सडक़ पर सवारी बिठाने और उतारने से बाज नहीं आ रहे। यह तेलीबांधा चौक की तस्वीर है। यहां से तेलीबांधा थाना महज सौ डेढ़ सौ मीटर दूर है। यह एक अस्थायी बस स्टापेज बन गया है। जहां महासमुंद, सरायपाली और ओडिशा जाने वाली बसें रोककर सवारी बिठाते हैं। और यात्री भी पहले से ही बसों का इंतजार कर यहां खड़े रहते हैं। यह स्टापेज, टर्निंग पर बने ट्रैफिक सिग्नल से लग कर बना रखा है ।जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। पास का थाना स्टाफ भी अनदेखी किए रहता है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे