रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। तीन अलग अलग घटनाओं में चोर जेवर, पेंट और बाइक ले भागे। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
पीएस सिटी चंगोराभाठा निवासी भागीरथी राडिया (67) के सूने मकान में सेंधमारी हुई। उनका घर 4-5 दिसंबर तक बंद था। इसी दौरान चोर ताला तोडक़र घुसे और आलमारी में रखे जेवर नगदी कुल 70हजार रूपए पार कर गए। भागीरथी ने कल रात डीडी नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर अशोक नगर में खड़े मालवाहक डीआई वैन में लोड 4 कार्टून पेंट चोरी कर लिए गए । इसकी कामत 60 हजार रूपए बताई गई है। 28-29 नवंबर की शाम किसी समय हुई चोरी की रिपोर्ट पप्पू सोनी ने कल शाम गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराई। उधर न्यू राजेन्द्र नगर हिमालयन हाइट्स निवासी रवि प्रकाश (28) की बाइक नंबर सीजी 04- सीए 8053 डूमरतराई शराब दुकान के पास से उठाईगीर ले भागे। पुलिस सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।