रायपुर

दूसरे की जमीन का फर्जी पेपर बनवा 10 लाख में बेंच दी, ट्रांसपोर्टर ने 150 टन लोहा खपाया
10-Dec-2024 2:23 PM
दूसरे की जमीन का फर्जी पेपर  बनवा 10 लाख में बेंच दी, ट्रांसपोर्टर  ने 150 टन लोहा खपाया

आमानाका, खमतराई थाना का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर।
पुलिस ने कल धोखाधड़ी को ममला दर्ज किया है। आमानाका जमीन खरीदी बिक्री मामने में मंजू देवी अग्रवाल के खिलाफ और खमतराई में श्रीराम आयरन एण्ड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सुदेश केडिया की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर अंकित केशरवानी के खिलाफ केस दर्ज कयाई है। पुलिस ने जमीन मामले में आरोपी के खिलाफ 318-4, 338, 336, 340, 3-5 और 316-3, का अपराध दर्ज किया है। 

गणेश गोले ने बताया कि वह मन्नु चौक टिकरापारा में रहता है। और जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है। मंजू देवी अग्रवाल ने चंदनडीह स्थित दूसरे के भू खण्ड का फर्जी दस्तावेज बनाकर गणेश गोले के पास सौदा कर 10 लाख रूपए लेकर धोखाधड़ी की। इसकी जानकारी गणेश को रजिस्ट्रार आफिॅस में हुआ। इस बारे में मंजू देवी से पूछताछ करने पर टालमटोल करने लगी। इस प्रकार मंजू देवी ने दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 10 लाख में सौदा कर धोखाधड़ी की । 

खमतराई पुलिस ने कल शाम धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। श्रीराम आयरन एण्ड स्टील के संचालक ने ट्रांसपोर्टर अंकित केशरवानी के खिलाफ ट्रंसपोर्ट के दौरान कम्पनी में माल में हेराफेरी कर गुणवत्ताहीन आयरन सप्लाई कर धोखाधड़ी की।  समता कालोनी निवासी सुदेश केडिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्री राम आयरन एण्ड स्टील का संचालक है। फैक्टरी के लिए 150 टन कच्चा माल गोपाल स्पंच से आर्डर किया था। जिसकी ट्रांस्पोटिंग अंकित केशरवानी को दिया गया था। अंकित केशरवानी माल लोड कर उसे लक्ष्मी कांटा के पीछे अपने गोदाम मे ले जाकर माल में मिलावट कर कंपनी मे भेजता था। शक होने पर इसकी छानबीन की गई। जिसमें अंकित के द्वारा आयरन में हेराफेरी करता था। इस तरह अंकित केशरवानी ने धोखाधड़ी कर कर कम्पनी को नुकसान पहुंचाया। 

सुदेश केडिया ने इसकी शिकायत खमतराई थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(3),318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।  


अन्य पोस्ट