रायपुर

7.77 लाख की ठगी
09-Dec-2024 6:42 PM
 7.77 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 दिसंबर। सिविल लाइन पुलिस ने क्रिप्टो करंसी में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का झांसा लेकर 7.77 लाख रूपए की ठगी का मामला दर्ज किया है। न्यू शांति नगर गली नंबर-3 निवासी शिवेन्द्र द्विवेदी (24) को बीती 3 दिसंबर की आधी रात फोन नं. 79788-46821 से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसने शिवेन्द्र से वाट्सएप मैसेज कर इंस्टाग्राम पेज को लाइक करने पर मुनाफा मिलने का ऑफर दिया। इस पर भरोसा करते हुए शिवेन्द्र ने उस अज्ञात के बताए टास्क को पूरा करने में जुट गया। इस दौरान 7 दिसंबर तक अज्ञात व्यक्ति ने शिवेन्द्र से अपने बताए खाते में 7 लाख 77970 रुपए ट्रांसफर करा दिया। दो दिनों तक कोई मुनाफा न मिलने के बाद शिवेन्द्र ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने में धारा 318-4 का मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट