रायपुर

..तो हर सोमवार काले कपड़े पहनेंगे पटवारी
09-Dec-2024 6:41 PM
..तो हर सोमवार काले कपड़े पहनेंगे पटवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 दिसंबर। प्रदेश के पटवारी और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। अबकी बार शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए कल 9 दिसंबर से काली पट्टी और उसके बाद भी मांग पूरा  नहीं हुई तो हर   सोमवार को काले कपड़े पहनकर काम करेंगे। 15 दिसंबर के बाद पटवारी सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग तो 16 दिसंबर से सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करने का एलान किया है। राजस्व पटवारी संघ की प्रांतीय बैठक में जिलाध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

वर्तमान में राजस्व संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके अलावा कृषि संगणना, फसल कटाई प्रयोग भी ऑनलाइन मोबाइल एप या फिर कम्प्यूटर के माध्यम से किया जाता है, लेकिन पटवारियों को किसी भी प्रकार का संसाधन अथवा संसाधन भत्ता उपलब्ध नहीं कराया गया है। पटवारी निजी अथवा किराए पर लिए गए संसाधन के जरिए कार्यों को संपादित कर रहे हैं. संघ ने शासन से समस्या का जल्द निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर पटवारी 16 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करन को बाध्य होंगे ।


अन्य पोस्ट