रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में जारी श्रीराम कथा में शंभू शरण लाटा महाराज ने हरि कृपा की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि इच्छा पूरी हो तो हरि कृपा और पूरी ना हो तो हरी इच्छा। वाणी को वीणा और गोली को बोली बनाया जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्य है खुद पियें तो फिल्टर वाटर और दूसरों को पिछले पिलाएंगे तो बिना फिल्टर वाला. उन्होंने श्रोताओं से कहा कि भाई बहन वाणी को फिल्टर करना जरूरी है. बड़ों से कैसी बात करनी चाहिए इसका प्रमाण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने दिया?.
महाराज श्री ने कहा कि बड़ों से हाथ जोडक़र बात करनी चाहिए।माता कौशल्या भरत संवाद का वर्णन करते हुए बताया कि राम का विरह शोक का समुद्र है, पूरा परिवार डूब जायेगा। महाराज धैर्य रखें राम फिर वापस आएंगे। पुत्र होना अलग बात है। पुत्र का सुख मिलना अलग बात है।
श्रवण कुमार चरित्र का वर्णन करते हुये लाटा महाराज ने बताया कि शिव जी ने जब वरदान दिया तभी कहा था। पुत्र का सुख आपके भाग्य में नहीं लिखा है।फिर भी उन्होंने पुत्र का वरदान मांगा।शिव ने सचेत किया कि पुत्र होगा तो माता-पिता अंधा हो जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य है शिव नहीं समझा सके जीव को। क्योंकि श्रवण कुमार देख नहीं सकते थे केवल सुनते थे. इसीलिए उनका नाम श्रवण कुमार रखा गया।