रायपुर

तीन नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की रिपोर्ट
09-Dec-2024 2:28 PM
तीन नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की रिपोर्ट

रायपुर, 9 दिसम्बर। शहर में फिर नाबालिगों का अपहरण हो गया। राजधानी के धरसीवां, माना क्षेत्र की तीन लड़कियंा गायब हो गई। अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।धरसीवां इलाके से 13 और 15 साल की दो लड़कियंो का अपहरण हुआ है। वहीं माना कैम्प बस्ती से 16 साल की लडक़ी लापता हो गई। 

पुलिस के मुताबिक  धरसीवां थाना में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 दिसम्बर को उसकी 15 साल की लडक़ी घर में बिना कहीं चली गई। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई। वहीं 5 दिसम्बर से एक और लडक़ी घर से लापता हो गई। अज्ञात व्यक्ति इन लड़कियों को बहलाफुसलाकर और शादी के झांसा देकर अपने साथ ने गया। परिजनों ने थाना में लडक़ी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 137-2 का अपराध दर्ज किया है। परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर लडक़ी और आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट