रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात परिसंचरण के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है ।यह 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। जिससे प्रदेश के अनेक जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गलत चमक के साथ छींटे पढऩे की संभावना है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। साथ ही एक हवा का सम्मिलन क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे लगे छत्तीसगढ के ऊपर होने की सम्भावना बन रही है । इसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर 9 और 10 दिसम्बर को बन रहा है ।
सोमवार को प्रदेश के अनेक जिलों और 10 दिसम्बर को प्रदेश के दक्षिणी भाग में ही सम्भावित है ।प्रदेश में न्युनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है ।10 दिसम्बर से न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है ।