रायपुर
वायफाय कनेक्शन लगाने के बहाने खंडहर नुमा मकान में बुलाया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। फोन कंपनी के कर्मचारी को खंडहर नुमा मकान में बुलाकर रेप में फंसाने ब्लेक मेल करने वाली दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया गया ।इन लोगों में से एक ने स्वयं को पुलिस कर्मी बताकर रकम वसूली में अहम भूमिका निभाई । पुलिस इनकी गैंग हिस्ट्री तैयार कर रही है।
डीडी नगर निवासीराघव मिश्रा राजीव मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह एयरटेल कपंनी में वायफाय लगाने का काम करता है। आरोपिया अन्नु अग्रवाल को यश प्रजापति ने अपने परिचित राघव मिश्रा का मोबाईल नबंर दिया था। अन्नु अग्रवाल ने राघव के मोबाईल नबंर मे कॉल कर एयरटेल का वायफाय लगवाने बातचीत की। उसने अपना बनावटी नाम पायल साहु बताया। उस समय राघव ने बाहर होना बताया। और जब वापस आया तो अपने मोबाईल नबंर से अनु के मोबाईल पर वायफाय लगवाने काल किया। तो वह बोली कि मेरी दोस्त खुशबू तिवारी के पति काका ढाबा के पास स्थित फैक्टरी मे गार्ड का काम करते है। उसी जगह पर वायफाय लगाना है। वह राघव को मरकटटी तालाब के सामने ब्लू कलर के बडे गेट वाले मकान में पहुंचने बोली । और फिर अनुु राघव को फंसाने घटनास्थल पहुंचकर वाटसएप के माध्यम से लोकेशन शेयर किसा । उसी लोकेशन पर राघव पहुंचा और उसे कॉल किया तो खन्डहर जैसे कमरे से महिला बाहर, निकली हाथ दिखाई । उसी स्थान पर एक अन्य युवती खुशबू तिवारी भी उपस्थित थी । जब राघव खन्डहर जैसे घर मे प्रवेश करते ही उसे कुछ शंका होती है । अनु वाशरूम जाने के बहाने से बाहर निकली है और अपने पुरूष साथियों को कॉल कर बुलाई । राघव के हडबडी मे घबरा कर बाहर निकलते ही है उसी समय दो लोग प्रदीप सिंग बोपाराय व मदन सोना मौके पर पहुंच राघव के साथ मारपीट किया। और बोलने लगे लडकी के साथ गलत कर रहे हो।
अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर, थाना ले जाने की धमकी देकर मारपीट की। चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर, 8 हजार रूपये अपने क्युआर कोड ऑन लाईन ट्रान्सफर करा लिया । राघव की रिपोर्ट पर धारा 319(2),61(2),311 308(2) दर्ज कर आमानाका पुलिस ने पहले यश प्रजापति और सभी आरोपियो को पकडा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध द्वारा जुर्म कारित स्वीकार किया। सभी को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष पेश कर राघव से शिनाख्त करवाई। इस पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।