रायपुर

रक्तदान से ज्यादा माता-पिता को वक्त दान की आवश्यकता है-लाटा महाराज
08-Dec-2024 6:49 PM
रक्तदान से ज्यादा माता-पिता को वक्त दान की आवश्यकता है-लाटा महाराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। पुरानी बस्ती स्थित श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में जारी श्री राम कथा में पं शंभू शरण लाटा ने वर्तमान में विसंगतियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा की

बुजुर्गों का बहुत अपमान हो रहा है?। माता बहनों रक्तदान करने से ज्यादा माता-पिता को वक्त देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जो करना है आज ही कर लो। रामवगमन के समय प्रभु राम ने सीता से कहा आप वन मत जाइए आप सास ससुर की सेवा करें। सीता दुखी होकर बोली जैसे शरीर में प्राण, नदी में पानी, व पति से पत्नी पृथक हो जाए तो जीवन समाप्त हो जाता है। यदि मैं आपसे पृथक हो गई तो मेरे पत्नी का क्या अर्थ है। इसलिए मैं भी बन जाऊंगी। महाराज शरीर अयोध्या में रहेगा और मेरा प्राण आपके साथ रहेगा तो मैं सास ससुर की सेवा कैसे करूंगी। महाराज श्री ने बताया कि सेवा के बराबर कोई धर्म नहीं है। नौकर कभी सेवक नहीं बन सकता और सेवक कभी नौकर नहीं हो सकता। राम नहीं अनुराग होना चाहिए। रोष नहीं सेवा भाव होना चाहिए। पुत्र वह है जो पितरों को तार दे। पितरों को तारने धर्म करना होगा। गाय भैंस बकरी के बच्चे को कभी बेटा नहीं कहा जाता। केवल मानव जीवन में संतान को बेटा पुत्र कहा जाता है।

  महाराज ने कहा जो कैकई प्राणों की रक्षा करने वाली थी वह प्राण लेने वाली बन गई है। आज जब प्रभु राम का राज्याभिषेक है तब सूर्योदय हो गया, लेकिन राजा दशरथ उठे नहीं है। कैकई ने बताया राजा को रात भर नींद नहीं आई। वे केवल राम राम बोल रहे थे। रानी ने राम को बताया की प्रभु चिंतित हैं। प्रभु राम मंत्री सुमंत को साथ लेकर महल में गए। उन्होंने समाधान निकाला। किंतु मुख्य बात को गुप्त रखा। मंत्री ऐसा होना चाहिए जो गुप्त बातों को गुप्त रखें।


अन्य पोस्ट