रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। शनिवार को विधायक राजेश मूणत ने माधवराव सप्रे , स्वामी आत्मानंद वार्ड और चूड़ामणि नायक वार्डों में 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए। मूणत ने स्वामी आत्मानंद वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन भी किया। भूमिपूजन के दौरान संबंधित वार्डों के काफी लोग उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानंद वार्ड में 20 लाख रुपए से आंगनबाड़ी भवन का काम शुरू करवाया है। शहीद चूड़ामणि नायक वार्डों में पहुंची। वहां उन्होंने पांच सामुदायिक भवनों की मरम्मत तथा विस्तार के लिए पांच-पांच लाख के हिसाब से 25 लाख रुपए का फंड मंजूर कर सामुदायिक भवन डबरीपारा, वासुदेव पारा, भीम नगर में है। इनके साथ ठाकुर देव भवन के नया निर्माण तथा शीतला हनुमान सामुदायिक भवन की मरम्मत का काम भी उन्होंने शुरू करवाया है। आत्मानंद वार्ड में तीन पुलिया अग्रोहा कालोनी के पास, साईं मंदिर क्षेत्र और विप्र नगर में कंक्रीट रोड के साथ बनाई जाएंगी। राजेश मूणत ने इस वार्ड में पुलिया के साथ सीसी रोड और सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए कुल मिलाकर 51 लाख रुपए के काम शुरू करवाए हैं।