रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी जल्द आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की बैठक में रणनीति बनाई गई । वे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण के साथ डेढ़ वर्ष से लंबित 27त्न वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि नई सरकार के गठन के पश्चात से ही अब तक जिलों तथा प्रदेश स्तर पर 50 से अधिक बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, सांसद, विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों पर ज्ञापन देकर चर्चा कर चुके हैं। और हर बार आश्वासन ही दिया जा रहा ।इनमें नियमितीकरण तथा लंबे समय से लंबित 27त्न वेतन वृद्धि की मांग प्रमुख है। इसे देखते हुए प्रदेश स्तर पर जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राजधानी रायपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है।