रायपुर

पुलिस ने रात मौदहापारा, बैजनाथपारा घेरा
08-Dec-2024 3:42 PM
पुलिस ने रात मौदहापारा, बैजनाथपारा घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर।
पुलिस ने देर रात  मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी संतोष सिंह सीएसपी के साथ औचक निरीक्षण पर निकले।
पुलिस की टीमें  मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सक्रिय रहीं। चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से जांच आकर ड्रंक एंड ड्राइविंग पर गाडिय़ों की जप्ती की गई। और कई दर्जन संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ संदिग्ध सामन पकड़ा गया जिन पर कार्यवाही की गई। देर रात तक चली  चेकिंग में  सभी सीएसपी  और थाना प्रभारी दल बल सहित उपस्थित रहे। 

लोगों से गाली-गलौज करने वाला हवलदार निलंबित
शराब के नशे में आम लोगो से अश्लील और अभद्रता करने वाले हवलदार संतोष केसरिया  को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी संतोष सिंह ने उसे लाइन अटैच किया है। संतोष अभनपुर थाने में पदस्थ था, और पिछले सप्ताह उसने गाली-गलौज की थी। एसएसपी ने उसके व्यवहार को पुलिस संहिता के विपरित पाते हुए निलंबित कर दिया है। 
 


अन्य पोस्ट