रायपुर

तीन ट्रेनों के रास्ते बदले
08-Dec-2024 3:41 PM
तीन ट्रेनों के रास्ते बदले

रायपुर, 8 दिसंबर।  राँची रेल मण्डल में 12 से 26 दिसंबर तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है । इस वजह से कुछ यात्री ट्रेनों को परिवर्तन मार्ग से चलाया जा रहा है। 18 दिसम्बर,  को  07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल,  21 दिसम्बर  को  13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस और  17 दिसम्बर को 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग राऊरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला होकर चलेगी। 
 


अन्य पोस्ट