रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। छोटी छोटी बात को लेकर शहर से आउटर तक मारपीट तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए ।
खरोरा के अमोदी गांव स्थित दुकान में सामान जमाने को लेकर कल शाम दुकानदार ने अपने कर्मचारी के साथ मारपीट की । दुकानदार मुकेश यादव,त्रिलोकी यादव ने टीकाराम साहू के साथ मिलकर सामान जमा रहे थे। मुकेश ने सामान जल्दी न देने को लेकर टीकाराम के साथ गाली गलौज कर हाथापाई की। टीकाराम ने रात रिपोर्ट दर्ज कराया।
इधर कचना के अटल चौक में दो परिवार भिड़ गए। रात करीब 8 बजे राजकुमार साहू और पत्नी, त्रिलोकी ध्रुव के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। त्रिलोकी के मना करने पर दोनों परिवार आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों ने देर रात 10 मिनट के अंतराल में एक दूसरे के खिलाफ खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । सिविल लाइंस थाने के लाल बंगला के सामने महज कुर्सी हटाने के ना नुकूर पर दो पक्ष भिड़ गए। मनीष दास (36) व साथियों ने रात 10.30 बजे मिली साहू (33) के पिता के साथ कुर्सी हटाने की बात पर विवाद पर गाली गलौज कर मारपीट की। बाद में दोनों पक्षों ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराया।
मौदहापारा में जुनैद शेेखचिल्ला व साथियों ने शनिवार रात बिना कारण सादिया बानो (30) के साथ गाली गलौज कर घर के गेट और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया । सादिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । मोवा इलाके के कांपा शीतला मंदिर के पास गोलू चेलक ने इंद्र वर्मा के साथ बिना कारण गाली गलौज कर मारपीट की। सरस्वती नगर थाने के सामने कुछ दूरी पर कुकुरबेड़ा के शिव मंदिर के पास विक्की साहू व साथियों ने पुरानी रंजिश पर सुनील देवांगन (30) से विवाद कर चाकू से हमला कर फरार हो गए । पुलिस ने सभी मामलों की धारा 296,351-2,324-4,115-2,3-5 के अपराध दर्ज कर लिया है।