रायपुर
रायपुर, 7 दिसंबर। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लंबित भुगतान को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मिलकर चर्चा की।एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य के सभी शासकीय और निजी अस्पतालों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना अंतर्गत करीब 1500 करो? का भुगतान विगत कई महीनों से लंबित है। इस भुगतान के लिए समय पर एसोसिएशन ने निवेदन किया जाता रहा है। लेकिन इस विषय पर कोई निर्णायक और ठोस हल का अभाव दिख रहा है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायपुर शाखा के सदस्यों की सामान्य सभा मीटिंग मे सदस्यों ने अपनी चिंता जाहिर करके लंबे समय तक भुगतान न होने के कारण आयुष्मान योजना को स्थगित करने की मंशा व्यक्त की है।सामान्य सभा ने सभी अस्पतालों का पिछले 5 माह का भुगतान बाकी है। नियत समय पर भुगतान हेतु ठोस कार्य नीति बनाई जाए।
जुलाई 2024 के बाद 1 प्रतिशत ब्याज सहित लंबित भुगतान किया जाए ।आयुष्मान पैकेज का पुनर्निर्धारण किया जाए, जो की पिछले 10 वर्षों से लंबित है। आयुष्मान योजना 22 पैकेज को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के समकक्ष लागू किया जाए। सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया है की बकाया राशि का भुगतान ना होने पर अस्पताल संचालक उपवास सहित धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।