रायपुर
रायपुर,7 दिसम्बर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर ने एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया । कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत आर.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अल्ताफ हुसैन हाजी, उपमहानिदेशक एवं अमर परवानी, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, छत्तीसगढ़ ने किया। इस मौके पर श्री हुसैन ने कहा कि सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम 2008 एवं नियम 2011 के अनुसार औद्योगिक इकाइयों से संदर्भ अवधि के दौरान पूंजी, टर्न ओवर, मूल्य वर्धन, ईंधन व कच्चा माल, इनपुट-आउटपुट आदि से संबंधित महत्ॉवपूर्ण आंकड़े संग्रहित किए जाते हैं । इसके अलावा रोजगार, कार्य दिवसों की संख्या एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ संबंधी आंकड़े भी एकत्रित किए जाते हैं ।
प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय आय के अनुमान एवं सकल घरेलू उत्पाद के आंकलन और विभिन्न प्रकार के नीति नियोजन हेतु किया जाता है । उन्होने उपस्थित औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से समस्त जानकारी विवरणी में स्वत: भरकर वेब पोर्टल पर प्रस्तुत करने कहा। विशिष्ट अतिथि परवानी ने कहा कि सर्वेक्षण से संबन्धित समस्त जानकारियाँ न केवल प्रदेश बल्कि सम्पूर्ण देश की औद्योगिक प्रगति के लिए नीतियाँ बनाने महत्वपूर्ण होती है। विशिष्ट अतिथि शंकर बजाज, अध्यक्ष, छ.ग. फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने औद्योगिक इकाइयों की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । विशिष्ट अतिथि विक्रम जैन, महासचिव, उरला इंडस्ट्री? एसोसिएशन और नीलेश मुंदड़ा, सचिव, छ.ग. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।
सम्मेलन में सुश्री सरोज सिंह, उपनिदेशक, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी यासीन अली, ओ.पी.साहू, आर.एन.सोनी, श्रीनि ई., विजय राखोण्डे, संतोष राणा, भिरोज लेंका, अनूप बा, धनंजय कुमार, हेमंत बिरजे, जीतू रजक, संतोष सिंह एवं श्रीमती प्लाबनी दास भी उपस्थित रहे ।