रायपुर

भाई भाई इंटरप्राइजेस का संचालक 94 लाख का ठग
07-Dec-2024 3:24 PM
भाई भाई इंटरप्राइजेस का संचालक 94 लाख का ठग

रायपुर, 7 दिसंबर। भाई भाई इंटरप्राइजेस के नाम से फर्म बनाकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है।  रेंज साइबर पुलिस ने ठग को   24 परगना वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार किया है।  आशीष कृष्णानी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से  94 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई थी। देवेन्द्र नगर पुलिस ने रेंज साइबर थाने की मदद से   अब्दुल रहमान मुल्ला (42) वर्ष पता काशीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार किया गया है।  12वीं तक पढ़ा अब्दुल ठेकेदारी का कार्य करता है।उसने भाई-भाई इंटरप्राइजेस के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक अकाउंट खोला है। उक्त प्रकरण में अब तक 24 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।उसके विरुद्ध 5 अलग-अलग राज्यों में रिपोर्ट दर्ज है।

 


अन्य पोस्ट