रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 दिसम्बर। राजधानी में शनिवार सुबह सुबह एक सडक़ हादसा हुआ।सुबह 7 बजे करीब पचपेड़ी नाका ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार क्रेटा कार सीजी 28 ई 9909 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।कार की चपेट में ब्रिज पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को टक्कर लगी। इसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है औरकार चालक को भी चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई कर रही। क्रेटा मुंगेली के इश्तियाक खान की बताई गई है। इसे कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
इधर गीतांजलि नगर के भारत माता चौक के पास दोपहर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । वह विपरीत दिशा से आ रही टाटा ई कार सीजी 04 केयू 5047 से जा भिड़ा। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सीजी 04 डीजी —336 सवार युवक वहीं पर बेहोश हो गया। राहगीरों ने 108और खम्हारडीह पुलिस को सूचित कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। इधर यह कार तेलीबांधा निवासी भरत विश्वकर्मा के नाम से रजिस्ट्रर्ड है।