रायपुर

रेलवे से मान्यता हासिल करने आधा दर्जन संगठन मैदान में वोटिंग पूरी, 12 को नतीजे
06-Dec-2024 3:22 PM
रेलवे से मान्यता हासिल करने आधा दर्जन संगठन मैदान में वोटिंग पूरी, 12 को नतीजे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर।
रेलवे से आधिकारिक मान्यता प्राप्त संगठन  चुनने के लिए तीन दिनों तक चला मतदान आज खत्म हो गया । इस चुनाव के लिए बिलासपुर जोन में 40 हजार रेल कर्मचारियों को मताधिकार दिया गया था। इसमें से 33 फीसदी मत पाने वाले संगठन को जोनल मान्यता हासिल होगी । तीन दिनों तक चले मतदान के बाद मतगणना 12 दिसंबर को निर्धारित है।

ये चुनाव करीब 11 वर्ष बाद हो रहे हैं। कोरोना और अन्य कारणों से चुनाव टलते रहे हैं। इस चुनाव के जरिए मान्यता हासिल करने मेंस कांग्रेस, मेंस यूनियन के अतिरिक्त एआरकेएस,मजदूर संघ,स्वतंत्र रेल बहुजन यूनियन और आरएमयू छह संगठन मैदान में है। रायपुर रेल डिवीजऩ में 17 बूथ में 15 हजार से अधिक और बिलासपुर में करीब 30 बूथ में 25 हजार कर्मचारी मतदाता रहे। सर्वाधिक मत प्राप्त संगठन मान्यता हासिल करने के बाद अपनी कार्यकारिणी का गठन करेगा। 
 


अन्य पोस्ट