रायपुर

बच्चे का इलाज कराने अस्पताल गए थे, घर से 6 लाख के जेवर-नगदी पार
06-Dec-2024 3:20 PM
बच्चे का इलाज कराने अस्पताल गए थे, घर से 6 लाख के जेवर-नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर।
डीडीनगर इलाके में एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कंट्रक्शन ठेकेदार के सूने मकान से 6 लाख के नगदी जेवरात को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 331-4, 305 ए का अपराध दर्ज किया है। 

आशिष ठाकुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गणेश गार्डन के पास सेंचुरी कालोनी डीडी नगर में रहता है। ठेकेदारी का काम करता है। 4 दिसंबर को वह अपने बीमार बच्चें का इलाज कराने घर में ताला लगाकर बाल गोपाल अस्पताल गया हुआ था। बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से वह अस्पताल में ही रूक गया। दूसरे दिन यानी 5 की सुबह को घर लौटा तो देखा की मेन दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरे में रखे आलमारी खुला हुआ और उसमें रखा 20 हजार नगदी, 6 लाख के जेवरात नहीं थे। आसपास पता तलाश करने पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। 4-5 की रात को कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र वहां से 6लाख 20 हजार के नगदी जेवर को चोरी कर ले गया। 

कल दोपहर आशिष ठाकुर ने इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 ए का प्रकरण दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है। 

इधर खम्हारडीह इलाके में बैंक मैनेजर की गाड़ी को कल दोपहर कार सीजी 04 पीई 8465 के चालक ने अपनी गाड़ी को लापरवाही से चला कर सडक़ किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से कार के पीछे का हिस्से को नुकसान हुआ। अजय पाण्डे ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चाहन चालक के खिलाफ 281 का अपराध दर्ज किया है। नम्बर से गाड़ी मालिक पतासाजी की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट