रायपुर

14 को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को देंगे-सीएम साय
06-Dec-2024 3:15 PM
14 को अपना रिपोर्ट कार्ड  जनता को देंगे-सीएम साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। 
दिल्ली मुंबई के दौरे से लौटे सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 13 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। दिल्ली दौरे में मैने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रायपुर आमंत्रित किया है। वे 14 दिसंबर को रायपुर आएंगे और छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड ध्वज सौपेंगे। इसके बाद जगदलपुर में बस्तर  ओलंपिक खेलों के समापन में हिस्सा लेंगे। 

एक साल की रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्री को सौंपने के सवाल पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा का1 साल में हमारी सरकार की जो उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमारी सरकार ने जो किया हैउसका रिपोर्ट कार्ड जनता को सौंपेंगे। नक्सल मुठभेड़ और जवानों की शहादत पर साय ने कहा कि जिस तरह से पिछले 1 साल में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। उससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। इस वजह से इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट