रायपुर

महापौर 25, पार्षद 21 वर्ष से भी कम वाले बन सकेंगे, अधिसूचना जारी
06-Dec-2024 3:15 PM
महापौर 25, पार्षद 21 वर्ष से भी कम वाले बन सकेंगे, अधिसूचना जारी

वोटर महापौर को वापस बुला सकेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। 
राज्यपाल रमेन डेका के अनुमोदन से नगर निगम संशोधन अध्यादेश राज पत्र में अधिसूचित कर दिया गया है । इसमें तहत अगले चुनाव में कोई निगम क्षेत्र महापौर या वार्ड पार्षद चुनने में असफल रहता हैै तो उसके बाद अगले छ माह के भीतर चुनाव कराने होंगे। महापौर के लिए 25 और पार्षद से लिए 21 वर्ष  से कम  आयु सीमा होगी। कोई दावेदार महापौर और पार्षद दोनों चुना जाता है तो उसे 7 दिन के भीतर एक पद से इस्तीफा देना होगा। निर्वाचित महापौर को निगम क्षेत्र के कुल वोटर्स में से आधे से अधिक लोग अविश्वास जता कर पद से  वापस बुलाने कमिश्नर को पत्र सौंप सकेंगे। लेकिन यह दो वर्ष के कार्यकाल के बाद ही हो पाएगा। वापस बुलाए जाने की यह कार्रवाई पांच वर्ष में एक ही बार की जा सकेगी। संभागीय आयुक्त अपना समाधान करने के बाद तीन चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर की पुष्टि पर ही राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को सिफारिश भेजेगा। 

निकाय पंचायत चुनाव- सीएमओ, सीईओ के रिक्त पद भरने कहा अजय सिंह ने
राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने निकाय पंचायत चुनाव के लिए  शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सामान्य प्रशासन,नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारिओं के साथ बैठक की गई। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। 

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव  बसवराजू एस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव तारण सिन्हा प्रमुख रूप से 
उपस्थित थे।

आयुक्त अजय सिंह ने राज्य में आरक्षण की कार्यवाही पारदर्शी और समय सीमा में करने के निर्देश दिए। चुनावों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए तैयारियों का मूल्यांकन किया गया। मतदान दलों के मानदेय एवं उनके परिवहन वाहनों के किराये के संबंध में समीक्षा की गई।

आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत पडऩे पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।  अजय सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य की आवश्यकता को देखते हुए आयोग एवं जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रिक्त पदों जिलों में सीएमओ , सीईओ-जनपद पंचायत एवं तहसीलदार/नायब तहसीलदार के रिक्त पदों की पूर्ति हो।


अन्य पोस्ट