रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। प्रदेश में इन द्नों वनरक्षकों की जारी भर्ती में दशकों से जंगलों को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले दैवेभो कर्मचारी दरकिनार कर दिए गए हैं। इनके पिछले आंदोलन को खत्म करने वन मंत्री और मुख्यमंत्री तक ने भर्ती में प्राथमिकता देने का भरोसा दिया था?। फील्ड में किसी भावसे अफसर से कहीं अधिक कार्य अनुभव रखने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के आश्वासन नाम पर छला जाता रहा है। सीधी भर्ती, हो या खेल कोटा भर्ती में पहला अधिकार रखने वाले इन दैवेभो कोई तवज्जो नहीं दी जा रही । इन्हें दूर रख कर ही सीधी भर्ती की जा रही है।
खिलाड़ी न प्रैक्टिस कर रहे न ड्यूटी
वहीं रायपुर राष्ट्रीय वन खेलों से पहले खेल कोटे में नियुक्त कर्मचारी खिलाडी कर्मचारियों को मानों आराम दे दिया गया है?। वर्ष 2012 से नवंबर 2024 तक जितने भी विभिन्न खेलों के नाम पर भर्ती किए गए वन रक्षकों को आला अफसरों ने विभागीय सरकारी कार्य न करने की खुली छूट दे रखी है। हर एक खेल कर्मचारी पर किसी न किसी अफसर का वरदहस्त है। इन खिलाडिय़ों का एक ही कहना होता है उन्हें रोज़ अभ्यास में जाना है। इन्हें जंगल के बीट या अन्य प्रभार से आजादी मिली हुई है। जबकि रेलवे, बीएसपी जैसे संस्था में खिलाडी आधा दिन आफिस में कार्य करने के बाद प्रैक्टिस में जाते हैं और देश विदेश में होने वाले नेशनल, इंटरनेशनल खेलों में जाने पर अवकाश लेकर जाते हैं। ओलम्पिक एशियाड में पदक लाते है। इसके उलट बीते 22 वर्ष में नियुक्त वन विभाग के किसी भी खेल कोटे के खिलाड़ी ने इंटरनेशनल तो दूर राष्ट्रीय खेलों तक भी नहीं पहुंचा। ये खिलाड़ी सेवन वन विभाग के ही खेलों में शामिल होते हैं ।स्पष्ट है कि ये खिलाड़ी,नेशनल गेम्स के लिए तय मानदंड और टाइमिंग को भी नहीं छू पा रहे। और प्रैक्टिस को नाम पर आफिस गोल कर जाते हैं। केवल विभाग से वेतन भत्ते की पूरी सुविधा ले रहे।
हाल में हुए राष्ट्रीय वन खेलों के लिए भर्ती किए गए खिलाडिय़ों से उनके प्रैक्टिस का टाइम टेबल तो विभाग ने मांगा है लेकिन अब तक किसी भी अफसर ने मैदान में जाकर कभी चैक नहीं किया कि खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं या नहीं। उनका खेल प्रदर्शन किसी राष्ट्रीय खेल के स्तर को छू पा रहा है या नहीं। वैसे भी राष्ट्रीय खेलों के दौरान यह चर्चा रही है कि इन खेलों में ओवरआल चैंपियनशिप हासिल करने को लेकर नई भर्ती की गई ।वन अपराध, तस्करी एवं प्राणी की सुरक्षा में इन खिलाडिय़ों की ड्यूटी से छूट दे रखा है।फिर भी उच्च स्तर से सब लोग मौन है।अप्रोच से भी भर्ती किए जाने की भी बु आती रही है । कुछ दैवेभो कर्मचारी आरटीआई के तहत 12वर्षों में नियुक्त खिलाडिय़ों के नेशनल इंटरनेशनल खेलों में हिस्सेदारी और जीत को लेकर आरटीआई लगाकर जानकारी निकालने की तैयारी कर रहे हैं। ।