रायपुर

चखना ठेला संचालकों पर कार्रवाई, 10 हजार की शराब भी जब्त
05-Dec-2024 2:56 PM
चखना ठेला संचालकों  पर कार्रवाई, 10 हजार  की शराब भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। 
पुलिस ने कल रात कार्रवाई कर  ठेलों में अवैध शराब परोसने वाले आधादर्जन लोगों को पकड़ा है। अभनपुर पुलिस ने कल रात दिनेश बारले को पकड़ा है। मुखबीर की सूचना मिली थी कि ग्राम छोटे उरला  शराब दुकान के पास चखना सेंटर में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर दिनेश बारले निवासी ग्राम छोटे उरला ठेले में लोगों को शराब पीने के लिए पानी एवं गिलास मुहैय्या करा रहा था। उसके पास से शराब भी जप्त किया गया। 

इसी प्रकार शहर के आसपास इलाकों में ढ़ाबा रेस्टोरेंट, और ठेला में शराब परोसने वालों पर कार्रवाई की गई।  शराब दुकान और उसके आसपास अवैध शराब पीने और पिलाने वाले आधा दर्जन लोगों के पास से 10 हजार का शराब और कोचिएं को बाईक सहित पकड़ा है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट 36 सी का अपराध दर्ज किया गया। 

इनमें अभनपुर पुलिस ने ठेलों पर अवैध शराब परोसने वाले दिनेश बारले, प्रदीप चर्तुवेदी, ताम्रध्वज साहू, घनश्याम पाल, परमा देवांगन आरंग पुलिस ने फगुराम साहु, चंद्रशेखर बंजारे, धनेश्वर धीवर, किशोर जलक्षत्री, हरिशचंद्र निषाद, मौदहापारा इलाके से युनूश खान, सागर नायक के ािलाफ आबकारी एक्ट 36 सी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं शहरभर में आम जगहों पर शराब पीने वाले दो दर्जन से अधिक शराबियों को पुलिस ने पकड़ा है। इसने खिलाफ आबकारी एक्ट  का मामला दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट