रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। खरोरा इलाके में कल रात दुकान में बीड़ी मांगने उधार लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का और कड़ा से हमला भी हो गया।
पुलिस के मुताबिक भक्तु राम देवांगन ने खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कोरासी में रहता है। और श्रेया फैंसी के नाम से दुकान चलाता है। कल रात को वह दुकान बंद कर सामाजिक कार्यक्रम में गया था। रात 9:30 बजे वह घर को लौटा तो दुकान के पास गांव का ही साहिल बंजारे बैठा हुआ था। और उसे देख कर बीड़ी मांगने लगा। जिसे भक्तुराम के मना करने पर गाली गलौज कर हाथापाई कर जमीन पर गिरा कर हाथ मुक्का और हाथ में पहने कड़ा से हमला कर दी।
मंदिर हसोद इलाके के कोटराभांटा में उधार लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। अशोक बांधे ने ईश्वर रात्रे को जान से मारने की धमकी देकर हमला किया। ईश्वर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि अशोक बांधे ने कुछ दिन पहले उससे उधार लिया था। कल रात ईश्वर और अशोक गांव के पास किराना दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान दोनों के बिच उधार पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हो गया। अशोक बांधे ने गाली गलौज कर ईश्वर रात्रे के उपर हाथ मुक्का से वार कर दिया।
इधर विधानसभा इलाके में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की पिटाई हो गई। चित्रलेखा ने अपने पति रविशंकर डहरिया के खिलाफ केस दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि रविशंकर कल रात पैसों को लेकर गाली गलौज कर रहा था। घर में उसके बेवजह खर्चे के लिए पैसा नहीं होने की बात कहने पर रवह भडक़ गया और जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसे चित्रलेखा के मना करने पर रविशंकर ने उसे हाथ मुक्का और थप्पड़ जड़ दिया।
पति के इस हरकत से परेशान चित्रलेखा ने विधानसभा थाना जाकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर रविशंकर के खिलाफ 296, 115-2 और 351-2 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया ।