रायपुर

पुरंदर ने कहा-मंडी गेड, कांपा रोड पर अंडरब्रिज, और ओवरब्रिज बीते एक साल में बना
04-Dec-2024 6:06 PM
पुरंदर ने कहा-मंडी गेड, कांपा रोड पर अंडरब्रिज, और ओवरब्रिज बीते एक साल में बना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 दिसंबर। रायपुर उत्तर के विधायक  पुरंदर मिश्रा ने अपने एक साल के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया। मिश्रा ने बताया अपने  एक साल में 22 वार्ड में 22 करोड़ का विकास कार्य कराया है।  एक साल में देवेन्द्र नगर-मण्डी गेट-कांपा मार्ग वाल्टेयर रेलवे लाईन पर 3870 लाख की लागत का अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, पंडरी-मोवा मार्ग पर 1300 लाख का फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, शंकर नगर चौक पर लोधीपारा से कचना मार्ग पर टर्निंग प्वाईंट के पास 7200 लाख की लागत का ग्रेड सेपरेटर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।

इन सभी कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। श्री मिश्रा ने बताया कि खम्हारडीह में 2500 कि.ली. की क्षमता का नया जलागार निर्माण 23.38 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि ये कार्य विधायक निधि एवं सीएम अधोसंरचना मद से किए जा रहे हैं।   1121 लाख की राशि से सभी 22 वार्डों में विकास कार्य कराए। उन्होंने भविष्य की योजनाएं भी गिनाई। इनमें अवंति विहार में दिव्यांग पार्क, पंडरी में मल्टीलेवल पार्किंग, तेलीबांधा कचना तक नई बाईपास सडक़, डब्ल्यूआरएस से मंदिर हसौद छेरीखेरी तक बाइपास एप्रोच रोड, मंडी के नया अंडरब्रिज, खालसा स्कूल से मोवा थाना तक अंडरब्रिज, गायत्री नगर, अवंति विहार, कविता नगर में नया नाला प्रमुख है।


अन्य पोस्ट