रायपुर

कुरूद के उमरदा में एम्स, 84 करोड़ लागत, नड्ढा से मिले अजय
04-Dec-2024 6:04 PM
कुरूद के उमरदा में एम्स, 84 करोड़ लागत, नड्ढा से मिले अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 दिसंबर। नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री,विधायक व भाजपा मुख्य प्रवक्ता  अजय चंद्राकर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्ढा  से मुलाकात की। इस दौरान कुरूद विधानसभा के ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य  शीघ्र प्रारंभ करने  आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। साथ ही वर्चुअल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।   इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , रूपकुमारी चौधरी और  शिवरतन शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके बन जाने से रायपुर एम्स में धमतरी से लेकर बस्तर तक के मरीजों की निर्भरता कम होगी। साथ ही कुरूद से विशाखापटनम तक बन रहे भारतमाला हाईवे के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सालय उपलब्ध होगा।


अन्य पोस्ट