रायपुर
निगम बड़े बकायादारों से वसूली के लिए चलेगा अभियान
04-Dec-2024 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने साप्ताहिक टीएल बैठक की। आयुक्त ने बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली करने अभियान, सफाई, पेयजल, सडक़ बत्ती से सम्बंधित कार्यों को प्राथमिकता से करने कहा।
आयुक्त ने अधिकारियों को नवीन विकासकार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सूची तैयार करने निर्देशित किए। आयुक्त ने विकास कार्यों में समयसीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को राजधानी के अनुरूप बनाने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को पुख्ता करने कहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे