रायपुर

आदिम जाति सहकारी समितियों में अशासकीय व्यक्तियों की नियुक्ति नियम विरुद्ध - डॉ. महंत
04-Dec-2024 1:59 PM
आदिम जाति  सहकारी समितियों में अशासकीय व्यक्तियों की नियुक्ति  नियम विरुद्ध - डॉ. महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राजयपाल को पत्र लिखकर कहा है कि,आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में सरकार की नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है। 

नेता प्रतिपक्ष  महंत ने  लिखा है कि, छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 48 की उपधारा (5) के खंड (दो) के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में संचालित संसाधन सोसायटी में अध्यक्ष या सभापति का निर्वाचन केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों में से किया जाएगा। अनुसूचित क्षेत्र जिला कोरिया की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों-रामगढ, चिरमी, तरगांव,जामपारा तथा धौराटिकरा के लिए जारी किए गए हैं। इसी प्रकार के अन्य अनेक आदेश और भी है, जिनमें अन्य वर्ग के व्यक्तियों को प्राधिकृत किया गया है। विधिक प्रावधानों की मंषा के विरुद्ध इस तरह है अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थानो पर उनके वैधानिक अधिकारों की घोर उपेक्षा करके अन्य वर्ग के व्यक्तियों को नियुक्त किया जाना उचित नहीं है।

महंत ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि, जहां भी विधि विरूद्ध अपात्र व्यक्तियों को प्राधिकृत किया गया हैं वहां, उनको तत्काल हटाते हुए पात्र व्यक्तियो को ही नियुक्त किया जाए।


अन्य पोस्ट