रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस की पार्किंग से लग्जरी टोयोटो कार चोरी करने वाले गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक वहीं का पार्किंग ड्राइवर है और दूसरा नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुुका है । उनसे चोरी की टोयटा कैमरी कार सी जी/04/एम एम/6000 जब्त कर ली गई है ।
कार की रोमांस्क्यु विला लाभाण्डी निवासी आशीष जैन की है। वह मैग्नेटो माल में एक कंपनी का संचालक है। उसमे अपनी कंपनी के नाम से पिछले सप्ताह 29 तारीख को एक काले रंग की टोयटा कैमरी कार सी जी/04/एम एम/6000 को 54लाख में खरीदा था। और 30 की रात शगुन फार्म बर्थ-डे पार्टी में गया था। आशीष रात्रि करीब 02.30 बजे बर्थ-डे पार्टी से बाहर निकला और वैलेट पार्किंग को दिये गये पर्ची को वापस देकर अपनी कार को लाने के लिए बोला तो वैलेट पार्किंग ड्राइवर ने कार को पार्किंग में नहीं होना बताया। दोनों ने कार को ढूंढ़ा पर कार नहीं मिली। आशीष तेलीबांधा थाने आकर धारा 303 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराया।
पुलिस ने फार्म हाउस और बाहर रोड पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों चेक किए । इसमें टिकरापारा रायपुर निवासी अब्दुल शहबाज एवं आकाश कुमार गुप्ता और एक अन्य कार ले जाते नजर आए। इनमें एक वहीं का कर्मचारी बताया गया है। दोनों को पकडक़र पूछताछ में चोरी स्वीकारी।