रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर। टिकरापारा इलाके के सफाई मित्र ड्राइवर और अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे बुधवार सुबह की सफाई ठप हो गई है।
करीब डेढ़ दर्जन ड्राइवर अपनी गाडिय़ों के साथ टिकरापारा थाना में जा खड़े हुए हैं। इन सफाई कामगारों की ओर से खेमुलाल निषाद ने बताया कि वे सभी प्लेसमेंट कर्मी हैं। वे ठेका प्रथा खत्म करने और सम्मान जनक वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इनकी संख्या 600 से अधिक बताई जा रही।
खेमु ने बताया कि प्रदेश भर के कर्मचारी मंगलवार ले तूता में धरना प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं । कल बस्तर के कर्मचारियों के बाद आज बिलासपुर दुर्ग के कर्मचारी इसमें शामिल हो रहे हैं।
यहां बता दें कि कुछ महीने पहले भी इन सफाई कर्मियों ने दलदल सिवनी और निगम मुख्यालय में वेतन को लेकर प्रदर्शन किया था। तब निगम प्रशासन ने इन्हें आश्वासन दिया था ।
दरअसल निगम प्लेसमेंट फर्म से अनुबंध किया हुआ है जो मात्र 11-15 के वेतन पर इन कर्मियों को नियुक्त किया है। जो कलेक्टर या श्रम विभाग से घोषित न्यूनतम मजदूरी दर के बराबर भी नहीं है। यह वेतन भी दो-तीन माह के अंतराल में एक बार दिया जाता है।