रायपुर

चोरियां, टोयोटा कार, बाइक मोबाइल और जेवर पार
02-Dec-2024 9:00 PM
चोरियां, टोयोटा कार, बाइक मोबाइल और जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 दिसंबर। चोरी का अलग अलग घटनाओं में चोर टोयोटा कार समेत जेवर बाइक पार कर गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल कर रही है ।

 तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक लभांडी निवासी आशीष जैन (41) शनिवार रात अपनी टोयोटा कार सीजी 04- एमएम 6000 से शगुन फार्म हाउस गया था ।रात करीब 9.40 बजे घर लौटने फार्म हाउस की पार्किंग पहुंचा तो उसकी कार गायब थी । आशीष ने रविवार शाम तेलीबांधा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया ।

इधर आमापारा में एक युवती की स्थित सीपीएल लैब के पास  खड़ी एक्टिवा सीजी 04-एमएस 6382 शुक्रवार सुबह अग्यात उठाईगीर ले भागे। आदर्श चौक कबीर नगर निवासी शाजिय़ा खान (30) ने रविवार शाम आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई । इधर  सेक्टर-2 निवासी आर्चा प्रवीण (18) के हाथ में रखा मोबाइल अग्यात स्नैचर झपट्टा मारकर फरार हो गया। यह घटना लोधी पारा चौक से शंकर नगर रोड स्थित क्रिस्टल आर्केड के पास हुई। मोबाइल की कीमत 67455रूपए बताई गई है। प्रवीण ने कल रात खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

इससे पहले 9 नवंबर को  लालपुर एमएमआई अस्पताल के पीछे रहने वाले अमित रावत (44) के सूने घर में सेंधमारी हो गई । चोर मकान का ताला तोडक़र भीतर कमरे में रखी आलमारी से 10 हजार नगद और 1.65 लाख के कीमती जेवर चोरी कर गए। कल रात अमित की रिपोर्ट पर  टिकरापारा पुलिस ने धारा 331-4,305 नकबजनी का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है ।


अन्य पोस्ट