रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। प्रदेश देवांगन कल्याण समाज की रविवार को विशेष आमसभा सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा रायपुर में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें समाज ने परस देवांगन सचिव, वेदलाल देवांगन कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मनोज देवांगन, चम्पालाल देवांगन संयुक्त सचिव हरीश देवांगन धमतरी संयुक्त सचिव, श्रीमती रेणु देवांगन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मोहिनी देवांगन शरद कुमार देवांगन, आनंद देवांगन, राकेश देवांगन होरिलाल देवांगन और अमरनाथ देवांगन को समाज के नियमों का पालन न करने एवं समाज के विखंडन में सहयोग करने तथा संस्था के सदस्यों में कुंजलाल देवांगन, रामगोपाल देवांगन धमतरी, महेश देवांगन रायपुर, धनेश देवांगन खरोरा, अमृत लाल देवांगन चारामा एवं गजेंद्र देवांगन सदस्य, ओमप्रकाश देवांगन को पद मुक्त कर स सदस्यता समाप्त कर दी गयी। इसके बाद रिक्त 12 पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें शपथ दिलाया गया।
इनमें मुकेश देवांगन परपोडी (महासचिव), कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद देवांगन रायपुर, उपाध्यक्ष श्रीमती रूखमणी देवांगन लाखे नगर रायपुर एवं बलराम प्रसाद देवांगन बिलासपुर, संयुक्त सचिव श्रीमती हर्षा देवांगन बालोद, दीलिप देवांगन धमतरी, कार्यकारिणी में श्रीमती रोशनी देवांगन, नरसिंग देवांगन, संदीप देवांगन, शांति लाल देवांगन, सोहन लाल देवांगन, श्रीमती रामेश्वरी देवांगन है। यह जा नकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने दी है।