रायपुर

17 पर्यवेक्षक चुनेंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष
02-Dec-2024 3:46 PM
17 पर्यवेक्षक चुनेंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष

रायपुर के चुनाव सांसद के करीबी चंदेल कराएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष चुनाव/नियुक्ति/मनोनयन के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय कर चुनाव कराएंगे। इनमें से अधिकांश को दो दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई हैं । रायपुर शहर ग्रामीण के चुनाव सांसद खेमे के माने जाने वाले नारायण चंदेल कराएंगे। इनके अलावा रजनेश सिंह कोरिया-एमसीबी,राजा पांडे बस्तर-कोंडागांव,सौरभ सिंह कोरबा-सूरजपुर,भूपेंद्र सवन्नी रायगढ़-जशपुर,अनुराग सिंहदेव दुर्ग-भिलाई,रामजी भारती महासमुंद-गरियाबंद, संजय श्रीवास्तव धमतरी-बलौदाबाजार,जगदीश रोहरा कवर्धा-बेमेतरा-केसीजी,भरत लाल वर्मा कांकेर-बालोद,विकास मरकाम नारायणपुर-सुकमा,भीमसेन अग्रवाल नांदगांव-मोहलामानपुर,शंकर लाल अग्रवाल बिलासपुर- जीपीएम,निरंजन सिन्हा मुंगेली-सारंगढ़,राम सेवक पैकरा जांजगीर-सक्ती,अशोक बजाज बी जा पुरी दंतेवाड़ा,नरेश नंदे सरगुजा-बलरामपुर।
 


अन्य पोस्ट