रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 दिसंबर। सुपारी लेकर शास्त्री बाजार इलाके में दुकान खाली कराने के मामले में नामजद हिस्ट्री शीटर महिलाएं पुलिस पकड़ से बाहर है। गोलबाजार पुलिस के रिकार्ड और बयान में दोनों फरार है और इनमे से एक रायपुर में ही बर्थडे मनाते हुए पल पल का स्टेटस अप डेट कर रही।
4 दिन पहले ही कोतवाली और गोलबाजार थाने से महज आधा किमी दूर शास्त्री बाजार में मनीष ट्रेडर्स नामक दुकान खाली कराने को लेकर जमकर बवाल मचा था। मनीष छुरा और हरीश विजय गंगवानी के बीच दुकान की हकदारी को लेकर विवाद की परिणति में यह बलवा हुआ था। ।देर से पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दुकान खाली भी करा ली गई। बैजनाथ पारा को भी माफिया की मदद से हिस्ट्री शीटर महिलाओं और उनके गुर्गों ने दुकान खाली ब सुपारी (रहन) लिया था।इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिद्धी साहू,मोनिका सचदेव के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों ही हिस्ट्री शीटर हैं इन पर हत्या के प्रयास और अन्य कई मामले दर्ज हैं। और चार दिन बाद भी इनकी तलाश की जा रही है । पुलिस फरार बता रही है। और दूसरी ओर रिध्दी साहू ने कल रविवार को दिन भर अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस आयोजन की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर पल पल अपडेट करती रही। और पुलिस ने आज सुबह भी दोनों को फरार बताया।
अधेड़ को बेदम पिटाई को युवक इंस्टाग्राम में लाइव करता रहा
इधर कल रात इंस्टाग्राम पर कल रात राजधानी की एक घटना लाइव वायरल होती रही। इसमें एक युवक,एक अधेड़ को बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा था। उसकी पिटाई से अधेड़ खून से लथपथ हो गया था । उसने अधेड़ का सिर फोड़ा? तेलीबांधा थाना इलाके में हुई इस पिटाई के कारण अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। यह घटना रात करीब 11 बजे की थी। आज सुबह पुलिस ने आरोपी युवक दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटनाएं पुलिस से बेखौफ बदमाशों के हौसलों को बता रही है।