रायपुर
13-14 को अमित शाह छत्तीसगढ़ में
01-Dec-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 दिसंबर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 और 14 दिसंबर को दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ रहे हैं। श्री शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर में बस्तर ओलंबिक अभियान के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही वे पास के ही किसी सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे। अगले दिन श्री शाह रायपुर में नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे, और छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले राष्ट्रपति कलर अवार्ड का ध्वज सौंपेंगे। पिछले दिनों दिल्ली गए सीएम विष्णुदेव साय ने श्री शाह को आमंत्रित किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे