रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। चौबे कॉलोनी निवासी साधना अग्रवाल ने भाजपा नेता अवधेश जैन के खिलाफ कोतवाली था नं में शिकायत दर्ज कराई है। सत्ती बाजार से गुजरते वक्त अवधेश जैन की कार सीजी 04पीटी 5479 साधना की कार सीजी 04 पीएफ 4599 से जा भिड़ी। इस पर साधना ये भतीजे ने उतर कर गाड़ी में आए डेंट को लेकर आपत्ति की तो अवधेश ने भतीजे से मार पीट कर सोने की चेन,चश्मा तोड़ा। साधना ने विरोध किया तो उससे गाली गलौज, और शरीर में गलत जगह हाथ से दुर्व्यवहार किया। साधना की शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस ने जांच कर रही है।
इससे पहले गुरूवार को एक भाजपा पार्षद ने ठेकेदार पर पेपर वेट से हमला किया था। इनके बीच टेंडर विवाद चल रहा था । इस हमले में ठेकेदार की नाक फूटने से खून बहने लगा था। अपने चहते ठेकेदार को काम दिलाने भाजपा के निर्वाचित नेता दूसरे ठेकेदार को टेंडर फॉर्म भी नहीं लेने दे रहे।