रायपुर

पीएम स्वनिधि में सवा करोड़ लाभार्थियों को 181.82 करोड़ की सहायता
30-Nov-2024 9:53 PM
पीएम स्वनिधि में सवा करोड़ लाभार्थियों को 181.82 करोड़ की सहायता

ठेले-गुमटी कारोबारियों को बड़ा लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि योजना के 1.25 करोड़ लाभार्थियों को  181.82 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। सांसद  बृजमोहन अग्रवाल के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में आवासन एवं शहरी कार्य  राज्य मंत्री  तोखन साहू ने यह  जानकारी दी।  अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 87,565 लाभार्थियों को प्रथम ऋण के तहत 87.04 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। इसके साथ ही, प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के तहत कुल 1,25,267 लाभार्थियों को 181.82 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। योजना से पटरी दुकानदारों में  आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।


अन्य पोस्ट