रायपुर

निजी अस्पताल संचालक जल्द धरने पर बैठेंगे, आईएमए का निर्णय
30-Nov-2024 9:52 PM
निजी अस्पताल संचालक जल्द धरने पर बैठेंगे, आईएमए का निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 नवंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर की शुक्रवार को  आम सभा हुई। इसमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले अस्पतालों की समस्याओं पर चर्चा की गई। । इस सभा में करीब 40 अस्पतालों के संचालक शामिल हुए। चर्चा में बताया गया कि यह भी अस्पतालों का पिछले 5 माह का भुगतान बकाया है । पिछले 10 वर्षों से पैकेज रेट की  रिवीजन नहीं होने से  भी काम करने में काफ़ी दिक्कतें आ रही हैं।

सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से ये  निर्णय लिए

 आयुष्मान की बकाया राशि का भुगतान जल्द न होने पर सभी अस्पताल संचालक उपवास सहित धरना प्रदर्शन करेंगे। जुलाई 24 के बाद के भुगतान को ब्याज सहित दिया जाए। 10 वर्ष से लंबित पैकेज का पुनर्निर्धारण किया जाए।  एक बार इलाज के लिए अनुमति मिलने के बाद , इलाज होने पर किसी प्रकार का रिजेक्शन या इलाज के पैकेज में कटौती नहीं होनी चाहिए। इन  सभी मांगो को जल्द  स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर चर्चा की जाएगी।


अन्य पोस्ट