रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। साय सरकार की धान खरीदी को लेकर लगातार घेरे बंदी कर रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने घोषणा की कि कांग्रेस खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाएगी। यह अभियान 3 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता खरीदी केंद्रों में किसानों से मिलकर बेचने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा करेगी। और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
बैज ने कल ही आरोप लगाया था कि सरकार की मंशा किसानों से धान न खरीदने कि है। इस वजह से किसानों पर कई नियम लगा रही है।
इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने पलटवार में कहा क् धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ बोलकर कांग्रेस किसानों को गुमराह करने और अराजकता फैलाने में लगी है। धान खरीदी के मुद्दे पर बैज तथ्यों को तोड़-मरोडक़र पेश कर रहे हैं । किसानों को गुमराह करने और प्रदेश में येन-केन-प्रकारेण अराजकता फैलाने के टूलकिट एजेंडा पर चल रहे हैं। श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है।