रायपुर
धारा 49 के विलोपन के लिए संकल्प पारित करने रमन से मिले पेंशनर
30-Nov-2024 9:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट कर मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने ज्ञापन सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य सचिव अभिताभ जैन को प्रेषित कर शासकीय संकल्प पारित करने जरूरी कार्यवाही करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रांतीय महामंत्री अनिल गोलहनी, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर,जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे तथा पी आर काटोलकर शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे