रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। शासकीय दूधाधारी कन्या महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ बी एम लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हिम्मत सिंह अरमो ने कहा कि बिहार झारखंड, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में 700 साल का गौरवशाली इतिहास है जनजातीय समाज का ।
पूर्व अफसर फूलसिंह नेताम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बहुत योगदान को याद किया। प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में जनजातियों का योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल ने कहा कि आदिवासी संस्कृति सर्वाधिक समृद्ध और सशक्त संस्कृति है। रायपुर को बसाने का काम रायसिंह गोंड एक आदिवासी ने किया। विशिष्ट वक्ता डॉ शंपा चौबे, प्राचार्य खरोरा, मुख्य वक्ता डॉ. राकेश पांडे ने भी संबोधित किया। मंच संचालन कविता ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कैरोलिन एक्का ने किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ गौतमी भतपहरी, संध्या ठाकुर, मिलाप सिंह ध्रुव के साथ सभी प्राध्यापक और छात्राएं सम्मिलित हुईं ।