रायपुर

धूल भरी सडक़ों पर वेस्ट वॉटर का छिडक़ाव
30-Nov-2024 2:04 PM
धूल भरी सडक़ों पर वेस्ट वॉटर का छिडक़ाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर।
निगम की वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग सेल की बैठक में दिए निर्देश पर जल विभाग शहर के धूल युक्त सडक़ों पर पानी छिडक़ाव शुरू किया है। पहले दिन राजधानी के आईएसबीटी मुख्य मार्ग ,एम्स अस्पताल टाटीबंध के सामने जीईरोड मुख्य मार्ग में छिडक़ाव किया गया। यह भाठागांव में  एसटीपी में उपचारित अपशिष्ट जल है।  निगम जल विभाग के ईई  नरसिंह फरेन्द्र इसकी निगरानी कर रहे।  निगम जल विभाग को अत्यधिक धूल वाले मुख्य मार्गो का रूट चार्ट बनाकर दिया गया है जहां अपशिष्ट जल का छिडक़ाव किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट