रायपुर

संविधान दिवस पर स्पर्धाएं, समापन 7 को
29-Nov-2024 7:34 PM
संविधान दिवस पर स्पर्धाएं, समापन 7 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। भारत  के 75 वें संविधान दिवस पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कालेजों में मेरा संविधान-मेरा अभिमान विषय पर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है ।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि, इस अभियान के समापन समारोह में 7 दिसंबर,शनिवार को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा शामिल होंगे।

समारोह  में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जायेगा साथ ही देश के संविधान की रक्षा हेतु युवाओं को शपथ भी दिलाई जाएगी।

रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रीय शैक्षिणक संस्थाओं आईआईएम, एनआईटी,ट्रिपल आई टी,एम्स और सिपेट समेत 100 से अधिक कॉलेज़ो में मेरा संविधान-मेरा अभिमान विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। 

समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में रखा गया गया है । 


अन्य पोस्ट