रायपुर

सीएनआई स्थापना दिवस के आयोजन
29-Nov-2024 7:31 PM
सीएनआई स्थापना दिवस के आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। प्रदेश में शुक्रवार को चर्च ऑफ नार्थ इंडिया  का 54 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल ने शुक्रवार को सुबह सैकड़ों ज़रूरतमंदों को नाश्ता वितरण किया। छत्तीसगढ़ डायसिस ने भी गऱीबों को न्योता भोज कराया। रात्रि में गिरजाघरों में विशेष आराधनाएं होंगी। इस मौके पर केक भी काटा गया। छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार और  सचिव नितिन लॉरेंस व धर्मगुरु तथा समाजजन इस अवसर पर शामिल हुए। इसके लिए सेंट पॉल्स कैथेड्रल समेत सभी गिरजाघरों की खास सजावट की गई है।

शुक्रवार को मॉडरेटर द मोस्ट बिजय कुमार नायक की अगुवाई में देशभर में प्रार्थना व धन्यवादी आराधना हो रही हैं । 29 नवंबर 1970 को नागपुर में सीएनआई का उदय हुआ। अंितम वक्त में मैथोडिस्ट चर्च इन दक्षिण एशिया अभियान से अलग हो गया।

 

मैथोडिस्ट चर्च, द ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियेशियन इससे जुड़े। इसके बाद द काउंसिल आफ बैपटिस्ट चर्चेस इन नार्दर्न इंडिया, द चर्च ऑफ ब्रदरन इन इंडिया, द डिस्पाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च, द चर्च ऑफ इंडिया, द मैथोडिस्ट चर्च और द यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया भी शामिल हो गए थे।


अन्य पोस्ट