रायपुर
रायपुर, 29 नवंबर। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ जनकल्याण मितव्ययी साख सहकारी समिति मर्यादित रायपुर (जनमित) के संचालक मण्डल का चुनाव करवाया गया। इस चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसके पाण्डेय सहायक आयुक्त सहकारिता की अध्यक्षता में विशेष आमसभा 26 नवम्बर 2024 को सम्पन्न हुई।
स्थानीय शान्ति नगर स्थित स्वदेशी भवन में सम्पन्न जनमित की इस आम सभा में संचालक मण्डल के 13 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशांत बिसेन, मनोज केशरिया, तुषारकांत मजुमदार, अरविंद कुमार झा, अजय कुमार नेमा, शोभा पण्डित, जयंत हरदास, जीएच सागर, तुलाराम सिन्हा, रूपेन्द्र कुमार साहू, मधु साहू, रविकांत जायसवाल और जीआर जगत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह सहकारी समिति विगत 20 वर्षों से प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।