रायपुर

स्टेट कोटे में एम्स के डॉक्टर को पीजी सीट न दी जाए
29-Nov-2024 2:52 PM
स्टेट कोटे में एम्स के डॉक्टर को पीजी सीट न दी जाए

पीजी कर रहे डॉक्टर्स ने मांगी चार सुविधाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर।
छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन ने अपनी चार मांगों को लेकर  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल  को लेकर ग्यापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि 2018 बैच के लगभग 90 से अधिक चिकित्सकों को  बॉण्ड पोस्टिंग दी जाए। रेगुलर डॉक्टर्स जो एमडी,एमएस की पीजी पढ़ाई करने आते है उन्हें केवल 2 वर्ष का सवैतनिक अवकाश मिल रहा है,जबकि उनकी डिग्री की पढ़ाई एवं ड्यूटी 3 साल के लिए है, जिनके कारण उन्हें तीसरे वर्ष बिना वेतन के कार्य करना पड़ रहा। इनकी तीसरे वर्ष भी वेतन की पात्रता  पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

नीट पीजी काउंसलिंग में स्टेट कोटे की सीट पर एम्स  रायपुर से एमबीबीएस  एमबीबीएस जो ना बॉण्ड करते है ,को  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पीजी स्टेट कोटा की सीट न दी जाए। इसी तरह से एमबीबीएस के बाद बॉण्ड अवधि घटाकर 1  वर्ष एवं एमडी/एमएस के बाद 1 वर्ष की जाये.बोंडेड डॉक्टर्स को परमानेंट रजिस्ट्रेशन दिया जाये।

 


अन्य पोस्ट