रायपुर
अधेड़ की लाश मिली, ठंड से मौत की आशंका
28-Nov-2024 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 नवंबर। नगर निगम जोन 4 मोतीबीग के गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव में मिला है। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक अधेड़ है। पैरो में पट्टी बंधी हुई है। यही उसका ठिकाना बताया गया है। वहां उसका बिस्तर आदि पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ठंड की वजह से हुई हो।कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए मेकाहारा भेज दिया है । इससे पहले आनंद समाज लाइब्रेरी के पास नाली और कचना तालाब में मिली लाशों की शिनाख्त और मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे